जब प्लेट में रखा मीट का टुकड़ा अपने आप चलने लगा, सब हो गए हैरान, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल


सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल  हो रहा है। इस वीडियो में प्लेट में रखा मीट का टुकड़ा चलता नज़र आ रहा है। Rie Prettyredbone Phillips नाम की एक महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 2 हफ्ते पहले एक वीडियो पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। दरअसल, रे फिलिप्स ने मीट शॉप से मीट आर्डर की लेकिन कुछ सेकंड बाद नॉन वेज का वो टुकड़ा प्लेट से रेंगता हुआ नज़र आता है और ज़मीन पर गिर जाता है।

हैरान कर देने वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस वीडियो को फेक बता रहे हैं तो कुछ लोगों का दावा है कि मीट के टुकड़े को किसी धागे की मदद से खींचा जा रहा। इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ से आ गई है। लोग तर्क करते हुए नज़र आ रहे हैं कि ये मीट फ्रेश है इसलिए हिल रहा है।

वीडियो की सच्चाई क्या है इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन रे फिलिप्स के फेसबुक अकाउंट पर नज़र डालेंगे तो आप देख सकेंगे कि वो अक्सर अपने फेसबुक अकाउंट पर खाने की कई चीजें पोस्ट करती रहती हैं। इस वजह से यह पता लगाना मुश्किल है कि ये वीडियो रे ने खुद से बनाकर शूट किया या फिर किसी और सोर्स से लिया है।

Post a Comment

और नया पुराने