दो मुंहे बालों को काटकर नहीं हेयर मास्क लगाकर करें गायब
1. बालों की सुंदरता के लिए इनका हाईड्रेटेड होना बेहद जरुरी है। जिससे आपके बाल शाइनी एंड हैल्दी दिखें। केला और शहद, दोनों में एमोलिएंट गुण पाए जाते हैं। जो आपके बालों को हाईड्रेटेड रखने के साथ-साथ डैमेज और दोमुंहे बालों से बचाता है।
2. एक केले को अच्छी तरह मैश करें, उसमें 2 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इस तैयार मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर कम-से-कम आधे घंटे के लिए लगाकर रखें। बालों को धोने के लिए आर्युवेदिक शैंपू का ही इस्तेमाल करें। इससे भी आपके दोमुंहे बालों की प्रॉब्लम ठीक होगी।
3. आप चाहें तो केले में अंडा और नारियल तेल भी मिक्स करके अपने बालों में लगा सकती हैं। प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर यह हेयर मास्क बालों को जड़ से लेकर अंत तक मजबूत बनाएगा। जिससे बालों के बीच में से टूट जाने की समस्या दूर होगी।
4. आप केले और ताज़ी मलाई का प्रयोग करके भी एक बेहतरीन पेस्ट बना सकती हैं। इससे बालों को सही पोषण मिलेगा और वे घने तथा चमकदार बनेंगे। इस हेयर मास्क के लिए मिक्सी में केले और मलाई को अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। तैयार पेस्ट को स्कैलप से लेकर बालों के एंड तक लगाएं। इससे आपके दोमुंहें बालों की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
5. सरसों का तेल बालों और स्कैल्प की मरम्मत का बेहतरीन उपाय है। अगर आपको लगता है कि आपके सिर की त्वचा काफी रूखी हो गयी है या इसमें डैन्ड्रफ की समस्या उत्पन्न हो गयी है तो आप ऐसे में 1 मैश हुए केले में सरसों का तेल मिक्स करके बालों में लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें