जब कोई लड़का किसी लड़की के प्यार में पड़ता है तो ऐसे बदल जाता हैं उसका व्यवहार


शायद ही ऐसा कोई इंसान हो जो किसी के प्यार में न पड़ा हो। और जब कोई किसी के प्यार में पड़ता है तो उसके हाव भाव ही अलग हो जाते है। फिर वह चाहे स्त्री हो या पुरूष सभी के व्यवहार में परिर्वतन आना स्वाभाविक है।
लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि, जब कोई पुरूष किसी स्त्री के प्यार में पड़ता है तो उसका व्यवहार कैसा होता है? खासतौर से उसके लिए जिससे वो प्यार करता है, आपको नहीं पता तो आज हम आपको बताते है वो बाते जिससे पता चलता है कि वो आपसे करते है प्यार....


1. कई ऐसी बातें हैं जो आप सुनना नहीं चाहती परन्तु वह आपसे वही बात करेंगे जो आप सुनना नहीं चाहती, हालांकि यह केवल आपके प्रति उनकी सच्ची भावनाओं को दर्शाता है।


2. आपका परफेक्ट शॉपिंग पार्टनर बनता है यह एक तरीका हो सकता है ताकि वे आपकी पसंद या नापसंद के बारे में जान सकें। यदि आप अकेली भी जाना चाहती हों तो भी आप उसके अनुरोध को नकार नहीं सकती क्योंकि यह अनुरोध बड़ा प्यारा होता है और यह आपके प्रति उनका सच्चा प्यार दर्शाता है।


3. पुरुष दुनिया के सामने अपने डर को दिखाना पसंद नहीं करता। वे आप पर विश्वास करते हैं इसलिए वे अपने मन में छिपे हुए डर को आपको बताते है जिसे वे दुनिया से छुपाते हैं। 


4. वे सप्ताहांत पर अपने दोस्तों के साथ गायब नहीं होते। यदि वे योजना बनाते भी हैं तो वे यह सुनिश्चित करते हैं कि आप जानें कि वे कहां हैं। यह वास्तव में बहुत प्यारा लगता है!

Post a Comment

और नया पुराने