हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं।
सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो जोनस की तस्वीरें शेयर की है। हनीमून की फोटो को शेयर करते हुए सोफी ने कैप्शन में लिखा है कि Paradise such a magical place.
सोशल मीडिया पर फोटो में सोफी टर्नर की उंगली में उनकी एंग्जेमेंट रिंग भी नजर आ रही है। जो जोनास और सोफी टर्नर सोनेवा फूशी लग्जरी रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं।
आपको बता दें 29 जून को सोफी और जो शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में अपने परिवार और खास दोस्तों ही शामिल हुए थे।
शादी के दौरान सोफी टर्नर व्हाइट गाउन पहने नजर आई थीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें इस दौरान सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा के गाउन के बीच भी लोगो ने बेहद तुलना की थी।






एक टिप्पणी भेजें