स्वीमिंग पूल में आसन करती नजर आई पूजा बत्रा, तस्वीर ऐसी की नजर नहीं हटा पाएंगे आप


बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने हाल ही में एक्टर नवाब शाह से शादी की है। शादी के बाद से पूजा लगातार खबरों में बनी हुई हैं। पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां तक की उनकी शादी की खबर भी लोगों को सोशल मीडिया के जरिए ही पता चली थी।


42 की उम्र में भी पूजा इतनी फिट हैं कि उन्हें देखने वाले हैरान रह जाते हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जो काफी मोटिवेशनल है। इस तस्वीर में पूजा योग करती नजर आ रही हैं। लेकिन खास बात ये है कि वो किसी गार्डन में नहीं बल्कि स्वीमिंग पूल में आसन कर रही हैं।


पूजा की इस तस्वीर पर उनके पति नवाब ने भी दिल बनाकर कमेंट किया है। वहीं फैंस भी उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि पूजा ने हाल ही में दिल्ली में नवाब से शादी की है।


अपनी शादी के बारे में बात करते हुए पूजा ने बताया था कि हमारी शादी में केवल परिवार के लोग ही मौजूद थे। मेरे दोस्त मुझसे लंबे समय से पूछ रहे थे कि हम शादी क्यों नहीं कर रहे हैं।


मुझे भी ये एहसास हुआ कि यही वो शख्स है जिसके साथ मैं अपनी आगे की जिंदगी बिता सकती हूं। और इसमें देरी करने का अब कोई मतलब नहीं है। इसलिए हमने आर्य समाज की मान्यताओं के अनुसार शादी की।

Post a Comment

और नया पुराने