ब्राइडल फोटोशूट में मोनालिसा ने ढाया कहर, शर्मा के मुस्कुराते हुए यूं दिए पोज


भोजपुरी क्वीन मोनालिसा इन दिनों वह टीवी शो 'नजर' में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं। इसके साथ ही वह एक सोशल मीडिया लवर भी हैं।


मोनालिसा अपने फैंस को निराश नहीं करती और सोशल मीडिया अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।


हाल ही में अब उन्होंने ब्राइडल फोटोशूट करवाया है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। गोल्डन लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी में उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। कुछ तस्वीरों में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस शर्माते हुए मुस्कुरा रही हैं।


इस ब्राइडल फोटोशूट के लिए मोनालिसा का मेकअप नेहा आद्विक महाजन ने किया है। नेहा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी मेकअप आर्टिस्ट है।


नेहा के साथ मोनालिया ने तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनका यह लेटेस्ट लुक छाया हुआ है, जिसमें वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।


बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने