इन दिनों छुट्टियों पर हाथ में जाम लिए इंजॉय करती नजर आई बनिता संधू, देखें फोटोज़


बॉलीवुड एक्ट्रेस बनिता संधू इन दिनों छुट्टियों का मजा ले रही हैं। इस दौरान की कुछ बेहद खास तस्वीरें वो अपने फैंस के साथ ही शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, easy breez.


बनिता ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें हाथ में जाम लिए इंजॉय करती नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मैं बस अपने कॉलर बोर्न्स पर ध्यान देती हूं।


ये पहली बार नहीं है जब बनिता संधू सोशल मीडिया पर इस हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। वो पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो बनिता संधू को साल 2018 में आई फिल्म 'अक्टूबर' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ नजर आईं थी।


इसके बाद वो बॉलीवुड की तो किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। हालांकि हाल ही में उन्होंने एक अमेरिकी टीवी शो साइन किया है। ये एक साइंस फिक्शन शो है।


बता दें कि बनिता लंदन की रहने वाली है। वो अभी लंदन के किंग कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं।उन्होंने 11 साल की उम्र से ही टीवी सीरियल में एक्टिंग कर करियर की शुरुआत की।

Post a Comment

और नया पुराने