इन लेटेस्ट तस्वीरों में वो ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। काजल सिल्क पिंक सूट के साथ यैलो दुप्पटा लिए हुए बला की खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों में काजल बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज दे रही हैं।
उन्होंने सूट के साथ लाइट मेकअप और बन बनाकर फ्लॉवर लगाया है जो उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहा है। तस्वीरों में सिंघम गर्ल की आंखें देख आपकी रातों की नींदें उड़ जाएंगी। उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन्स फॉलोअर्स हैं। काजल ने बॉलीवुड फिल्म 'क्यों.. हो गया न' में छोटे से रोल से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इस फिल्म में काजल ने ऐश्वर्या की दोस्त का किरदार निभाया था। काजल फिल्म स्पेशल '26' में अक्षय कुमार के साथ और 'सिंघम' में अजय देवगन के साथ नजर आ चुकी हैं। वहीं फिलहाल वो बॉलीवुड फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक की तैयारियों में जुटी हैं।
वो हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। काजल के फैन्स को उनका स्टाइलिश अंदाज बहुत पसंद आता है औैर वह बहुत खूबसूरत दिखाई देती हैं।






एक टिप्पणी भेजें