गर्मी की वजह से बढ़ाई स्कूलों की छुट्टी, अब आठ जुलाई से खुलेंगे स्कूल


देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार (30 जून) को सुबह से ही मौसम उमस भरा रहा। मौसम विभाग ने शाम के समय हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा था, जिसका असर स्कूलों पर भी पड़ा है। दिल्ली सरकार ने मौसम के मद्देनजर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 8 जुलाई से खोलने के आदेश दिए हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘आठवीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल 8 जुलाई से खुलेंगे। राजधानी में बढ़े हुए तापमान को देखकर यह फैसला लिया गया है। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के स्कूल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही खुलेंगे।’

Post a Comment

और नया पुराने