गर्भवती महिलाओं को अपने आसपास जरूर रखनी चाहिए ये 7 चीजें


गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना पूरा ध्‍यान रखना चाहिए। उन्‍हें हर उस बात का ख्‍याल रखना चाहिए जिससे उनका और उनके होने वाले बच्‍चे का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा बना रहे। इनमें कई छोटी-बड़ी बातें आती जिनका गर्भवती महिला को बहुत ध्‍यान रखना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को अपने घर और बेडरूम वास्तु में कुछ बदलाव करना चाहिए, क्‍योंकि इसका सीधा असर आपके होने वाले बच्‍चे पड़ता है। तो आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने बेडरूम में क्‍या-क्‍या रखना चाहिए।

बेडरूम में सफेद कलर की फोटो लगाएं
सफेद रंग को शांति और अच्छी हेल्थ का प्रतीक माना जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान अपने बेडरूम में सफेद रंग की कोई तस्वीर या शो-पीस भी लगाएं।

बेडरूम में तांबे की वस्तु रखें
चूंकि तांबा बुरी नजर और नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाता है इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान अपने कमरे में तांबे की धातु से बनी कोई एक वस्तु जरूर रखें।

बेडरूम में श्रीकृष्ण के बाल रूप की फोटो लगाएं
प्रेग्नेंट महिला को अपने कमरे में श्रीकृष्ण के बाल रूप की फोटो जरूर लगानी चाहिए। साथ ही, ऐसी कोई फोटो भी लगा सकती है जिसे देखकर आपको खुशी मिलती हो। ऐसी फोटो मां और होने वाले बच्चे के मानसिक विकास के लिए शुभ माना जाता है।

नीले रंग की लाइट लगाएं
गर्भवती महिला को अपने बेडरूम में हल्की नीली या वायलेट रंग की लाइटें लगवानी चाहिए। इसका प्रेग्नेंट महिला पर सकारात्मक असर भी पड़ता है और इससे नींद भी अच्छी आती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए स्टाइलिंग टिप्स पढ़ें।

मोर पंख रखें
ऐसा माना जाता है कि मोर पंख से सकारात्मक ऊर्जा आती है। कमरे में मोर पंख रखना मां और होने वाले बच्चे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को अपने बेडरूम में मोर पंख जरूर रखना चाहिए।

कमरे में पिंक कलर की बड़ी-सी तस्वीर लगाएं
गुलाबी रंग खुशी और आनंद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला को अपने बेडरूम में पिंक कलर की कोई बड़ी-सी तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपके चारों ओर सकारात्‍मकता बनी रहेगी। पढ़ें प्रेग्नेंसी टाइम पर क्या खाने से बच्चा होगा हेल्दी।

बेडरूम में बच्‍चों की फोटो लगाएं
बेडरूम में छोटे बच्चों की फोटोज जरूर लगाएं। इससे गर्भवती महिला हमेशा पॉजिटिव रहती हैं और होने वाला बच्चा भी हेल्दी रहता है। इसके अलावा इन बात का विशेष ध्‍यान रखें कि कमरे में कोई भी नेगेटिव फोटो ना लगाएं। प्रेग्नेंसी में बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश लुक के लिए पढ़ें।

कमरे में पीले चावल रखें
पीले चावलों को शुभ माना जाता हैं। चावल मां लक्ष्मी और पीला रंग भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखना शुभ होता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के कमरे में पीले चावल रखने से मां और होने वाले बच्चे पर किसी तरह की नेगेटिविटी का असर नहीं होता है। इसके साथ ही मां और बच्चे पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

Post a Comment

और नया पुराने