आंकड़े के अनुसार, पंजीकृत 18,94,146 कंपनियों में से 6,83,317 कंपनियां बंद हो गई हैं।
सरकार ने उन कंपनियों की पहचान करने और उन्हें बंद करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है, जिन्होंने लगातार दो वित्त वर्षो से अधिक के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किए थे।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,42,425 कंपनियां बंद हुईं, और उसके बाद दिल्ली में 1,25,937 कंपनियां बंद हुईं।
रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने वित्तवर्ष 18 और वित्तवर्ष 19 में क्रमश: 2,26,166 कंपनियों और 1,12,797 कंपनियों के नाम रद्द किए।

एक टिप्पणी भेजें