1.वर्कआउट टाइम को बढ़ाए
आपको अपने वर्कआउट की इंटेंसिटी बढ़ाने की जरूरत है। आप जो रोज वर्कआउट कर रहे हैं आप इसकी इंटेंसिटी को भी बढ़ाएं। इसके साथ ज्यादा वजन उठाने के साथ ही आप अपने वर्कआउट के टाइम को भी बढ़ा दें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही रिजल्ट मिलेगा।
2.खानपान पर रखें कंट्रोल
वजन कम करने के लिए जिम और एक्सरसाइज करना ही सिर्फ काफी नहीं है। इसके लिए आपको अपने खानपान का भी पूरा ख्याल रखना होगा। आप खाते समय कैलोरी से लेकर प्रोटीन,फैट और कार्बोहाईडे्रट हर चीज की क्वांटिटी का ध्यान रखें। आप अपनी डाइट में कार्बोहाइड वाली चीजों को जितना हो सके कम शामिल करें। इसकी जगह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर वाली चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ेगा।
3.रात के समय न करें वर्कआउट
अगर आप भी वर्कआउट शाम या रात को करते हैं तो अपनी इस आदत को आप जल्दी से बदल लीजिए। ध्यान रहे आप सुबह के समय खाली पेट कार्डियो करने की कोशिश करें। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट वर्कआउट करने से इस्तेमाल होने वाली एनर्जी के लिए बॉडी में स्टोर हुए फैट का इस्तेमाल होता है। इससे आपकी बॉडी के एक्सट्रा फैट बर्न होता है।
4.तनाव से दूर रहे
वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ याद रखना है तो वह है कि आपको खुद को तनाव से बिल्कुल दूर रखना और पूरी नींद लेनी है। यदि आप अपने शरीर को आराम नहीं देंगे तो इससे आपकेवजन पर काफी ज्यादा असर पड़ता है जिसकी वजह से आपका वजन बढऩा शुरू हो जाता है। तनाव होने की वजह से कई बार आपको कैलोरी से भरी चीजें खाने का बहुत मन करता है और ऐसे में फिर आप कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इससे आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है। और ये पेट की चर्बी कम करने में रूकावट पैदा करता है।
5.खाने में करें थोड़ा चेंज
आप अपने खाने-पीने के पैटने में थोड़ा सा बदलाव करें। इसके लिए आप हफ्ते में 2 से 3 बार फास्ट रख लें। लेकिन ध्यान रहे इससे ज्यादा बार फास्ट न रखें। ध्यान रखें अगर आप 16 घंटे का फास्ट रखते हैं तो जब आप खाएं तो 500 से ज्यादा कैलोरी न खाएं।

एक टिप्पणी भेजें