बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 216.88 अंकों की गिरावट के साथ 13,546.02 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 275.96 अंकों की गिरावट के साथ 12,649.74 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.50 अंकों की तेजी के साथ 11,213.70 पर खुला और 103.80 अंकों या 0.93 फीसदी गिरावट के साथ 11,085.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,267.45 के ऊपरी और 11,072.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही। इसमें दूरसंचार (0.87 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.67 फीसदी) शामिल रहे।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (3.25 फीसदी), ऊर्जा (2.42 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.32 फीसदी), तेल एवं गैस (2.14 फीसदी) व बैंकिंग (2.12 फीसदी)।

एक टिप्पणी भेजें