इसका प्रभाव
ये चंद्रगहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में ये चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये चंद्र ग्रहण खंडग्रास ग्रहण है। इस ग्रहण का सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा। इसका समय तीन घंटे का होगा। भारत के साथ-साथ ये चंद्र ग्रह ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में भी दिखेगा।
राशियों पर चंद्रग्रहण का प्रभाव
मेष राशिः स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान, शारीरिक कष्ट हो सकता है।
वृष राशिः संतान से संबंधित मामलों में कष्ट हो सकता है। अकारण ही चिंतित रहेंगे।
मिथुन राशिः लाभ साधारण रहेगा लेकिन खर्च अधिक होगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
कर्क राशिः पारिवारिक जीवन में कष्ट हो सकता है।
सिंह राशिः स्वास्थ्य नरम रहेगा। चिंता और तनाव बढ़ेगा।
कन्या राशिः खर्च अधिक होगा काम बाधाओं के बाद पूरा होगा।
तुला राशिः लाभ मिलेगा। कार्य सफल होगा।
वृश्चिक राशिः खर्च अधिक होगा लेकिन लाभ भी मिलेगा।
धनु राशिः चोट-चपेट की आशंका, व्यर्थ की यात्रा होगी। धन हानि हो सकती है।
मकर राशिः शारीरिक कष्ट हो सकता है। जोखिम से बचें।
कुंभ राशिः आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। जोखिम से बचें।
मीन राशिः कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी, धन लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें