उन्हें हटाकर और नीचे खुदाई करने पर जब 5 शिवलिंग निकले तो वहां मौजूद लोग यह देखकर जयकारे लगाने लगे। बता दें कि इस पुराने मंदिर की खुदाई में ईस्ट इंडिया कंपनी के काल के कुछ सिक्के भी बरामद हुए। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सिक्के 1616 ईसवी के हैं।
बताया जा रहा है कि इस मंदिर में स्थापित किया गया शिवलिंग कुछ समय पहले खंडित हो गया था। जिसके बाद उसे निकालकर दूसरे शिवलिंग को स्थापित करने का काम जारी था। मंदिर प्रबंधक हरविंदर सिंह के अनुसार- "खुदाई में मिले ये प्राचीन सामान और शिवलिंग भगवान शिव का एक चमत्कार है।" इस घटना के बाद लोग अब मंदिर आकर अपने-अपने तरीके से श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें