1. अभी करनी है पढ़ाई
कई लड़कियों का ये शब्द बिल्कुल मुंह में रखा होता है। जैसे ही पेरेंट्स शादी के लिए कहते है। वैसे ही वह तुरंत बोल देती है कि मां-पापा मुझे आगे अभी पढ़ाई करनी है। लेकिन इस बहाने से आप कुछ ही दिन बच पाएंगी। इसलिए इस बहाने को बोलने से पहले एक बार सोच जरूर लें।
2. करियर में फोकस
पढ़ाई के बाद करियर शादी ना करने का सबसे अच्छा बहाना है। जो कि आपको आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आपको एक अलग पहचान देता है। आप चाहे तो इस टॉपिक को ले सकती है। इससे आपकी शादी काफी लंबे समय तक टल सकती है।
3. मुझे शादी नहीं करनी
जी हां यह वाक्य भी कई लड़कियों के मुंह में रखा रहता है। कि मुझे शादी नहीं करनी है। किसी दूसरे के घर नहीं जाना है। आपके साथ रहकर आपकी मदद करनी है। लेकिन इस शब्द का वास्तव में अर्थ है कि आप बस थोड़ा वक्त चाहती हैं। जिससे खुद को शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार कर सके। लेकिन अगर आप वास्तव में शादी नहीं करना चाहती है तो साफ तौर पर बोल दें।
4. विदेश जाना है
कई लड़कियों की ख्वाहिश होती हैं कि वह पढ़ाई पूरी करके जॉब करने विदेश जाए। यह इच्छा भी आपकी शादी को टाल सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप यह बहाना तभी बनाएं जब आपको बाहर जाने का मौका मिले। लेकिन सोच समझकर ही इस बहाने के बारें में पेरेंट्स के सामने बोले।
5. इंडिपेंडेट रहना चाहती है
सुनने में थोड़ा अजीब सा लगेगा। पर आपको घरवालों को समझाना पड़ेगा कि आप एक इंडिपेंडेट लड़की बन कर रहना चाहती है। ना कि किसी लड़के की जिम्मेदारी के तौर पर। आप पढ़ी लिखी है, अपनी जिम्मेदारी और जरूरतों को खुद पूरा कर सकती है। शादी करने की आपको कोई जरूरत महसूस नहीं होती है।

एक टिप्पणी भेजें