'खानदानी शफाखाना' का पहला गाना 'कोका' रिलीज, सोनाक्षी संग बादशाह का दिखा जबरदस्त रैप


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का पहला गाना 'कोका' रिलीज हो गया है। गाना 'कोका' सिंगर ध्वनि भानुशाली और जस्बीर जस्सी ने गाया है। गाने में मशहूर सिंगर बादशाह ने अपने जबरदस्त रैप के जरिए इसमें जान डाल दी है।

'खानदानी शफाखाना' का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा का डांस देखने लायक है। 'खानदानी शफाखाना' के गाने 'कोका' के रिलीज होने की जानकारी खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा 'द बाप ऑफ ऑल पार्टी नंबर्स! तैयार रहो टू डांस ऑन बीट्स ऑफ कोका।' 'कोका' गाने के लिरिक्स और म्यूजिक इतने दमदार हैं कि यह किसी को भी नाचने पर मजबूर कर सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने