जिस किसी आरोपी के खिलाफ यह रेड कार्ड जारी किया जाएगा, उसे पहली बार में चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा, किन्तु अगर उसके द्वारा महिला उत्पीड़न की हरकत वापस दोहराई जाती है तो सीधे उसे मामला दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। यह रेड कार्ड सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में तैनात एंटी रोमियो स्क्वायड जारी करेगा।
इस स्क्वायड में महिला और पुरुष कांस्टेबल दोनों मौजूद होंगे। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड की टीमें महिलाओं के विरुद्ध होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए सभी स्कूलों-कॉलेजों में एक फॉर्म वितरित करेगी। इस फॉर्म के माध्यम से पुलिस प्रिसिंपल की सहायता से इस मामले में छात्राओं के सुझाव लेगी।

एक टिप्पणी भेजें