टाइम देना
हमारी शादी के बाद की लाइफ एक दम बदल जाती है। जिसमें दोस्तों ज्यादा अपनी वाइफ और परिवार में ध्यान देना होता है। लेकिन आपकी बैचलर वाली आदत न बदलने के कारण समय से घर नहीं पहुंचते है। जिसके कारण कई बार आपकी और वाइफ की इस बात को लेकर लड़ाई हो जाती है। इसलिए अपनी वाइफ को एक सही समय बताएं कि आप किस समय कहां और घर कब आएंगे। जिससे आपके बीच समय को लेकर कोई झगड़ा न हो।
घरेलू कामों में बटाएं हाथ
आज के समय में पुरुषों के पास इतना समय नहीं होता है कि आप साथ में घरेलू काम करे। होता भी है तो वह अपना काम, मोबाइल या फिर टीवी देखने में निकाल देते हैं। लेकिन पत्नी के साथ घर के कामों में हाथ बटाने के फायदे नहीं जानते होंगे। जी हां पत्नी के साथ घरेलू कामों में मदद करने से पत्नी की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके अलावा दोनों के बीच प्यार और रोमांच भी बढ़ेगा। या फिर कभी पत्नी बीमार हो जाएं तो आप खुद और अपनी फैमिली को बेहतरीन खाना बनाकर तो खिला सकते है ना।
पत्नी को करें इंप्रेस
अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी में पहले जैसा प्यार बना रहे, तो शादी के बाद भी अपनी पत्नी को इंप्रेस करने का मौका ना छोड़ें। यानि शादी के बाद भी अपनी पत्नी को स्पेशल फील करवाएं, उन्हें सरप्राईज दें। कभी उनकी पसंद की चीज उन्हें बिना मांगे लेकर दे दीजिए तो कभी उनके साथ कोई ट्रिप प्लान करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते की मिठास बढ़ेगी।
किसी चीज का एडिक्शन
ड्रिंक और स्मोकिंग करना एक अलग तरह का एडिक्शन होता है। कई लोग ऐसे भी होते है कि अपनी वाइफ के साथ होते हुए भी उसके साथ नहीं होते है क्योंकि वह मोबाइल या फिर गेम्स में चिपके रहते हैं। जो कि आपके रिश्ते के बिगड़ने का एक कारण बन सकता है।
दूर करें कमियां
रिश्तों की डोर बहुत कमजोर होती है। जिन्हें तोड़ना आसान है लेकिन जोड़ना उतना ही मुश्किल। जब कोई दो लोग साथ रहते हैं, तो उन्हें एक दूसरे की अच्छाई और कमियां दोनों का पता चलता है। लेकिन अच्छाई के साथ कमियों को आप जल्दी स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसे में हर छोटी बात पर आपका अपने पार्टनर की कमियों को गिनाना सही नहीं है। कमियों के लिए तो आप उन्हें टोक देते हैं, पर क्या कभी पत्नी की अच्छी बातों पर उनकी तारीफ करते हैं? अगर नहीं तो यह बात आपके रिश्ते में तनाव पैदा कर दूरियां बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें