गर्भावस्था में लगातार खाएंगी ये 4 फूड्स, तो बच्चा होगा स्वस्थ, सुंदर और गोरा


प्रेग्नेंसी में हर महिला चाहती है कि उसका होने वाला बच्चा सुंदर, गोल-मटोल, हेल्दी और रंग से साफ हो। यदि आप भी प्रेग्नेंट हैं और प्रेग्नेंसी में चाहती हैं कि आपका होने वाला बच्चा स्वस्थ और तंदरुस्त हो, तो प्रेग्नेंसी के दौरान अपने खानपान पर खास ध्यान रखें। प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाएं तो ये भी चाहती हैं कि उनके बच्चे का रंग गोरा, बुद्धिमान और बेहद सुंदर हो। अगर आपके भी अपने होने वाले बच्चे को लेकर कुछ इसी तरह के ख्याल हैं तो आप भी प्रेग्नेंसी में इन तरीकों को अपना कर देख सकती हैं। इन्हें अपनाने से आपके होने वाले बच्चे का रंग गोरा तो होगा ही, वह शारीरिक रूप से भी स्वस्थ होगा।

अंगूर 
प्रेग्नेंसी में आपके लिए अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। अगर आप अंगूर खाती हैं तो इससे आपके होने वाले बच्चे का रंग होता है। इसका अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है, इसलिए सिर्फ 15-20 दाने ही खाएं।

केसर वाला दूध
प्रेग्नेंसी में अगर कोई महिला केसर का दूध पीती हैं तो उससे बच्चे का रंग तो गोरा होता ही है और साथ मां के रंग में भी निखार आता है, इसलिए आप दूध में 4-5 केसर के रेशे डाल सकती हैं। इस दूध को हल्का गुनगुना करके पिएं मगर इस बात का ख्याल रखें कि इसका ज्यादा अधिक सेवन भी न करें क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है।

नारियल पानी
प्रेग्नेंसी में अगर आप नारियल पानी का सेवन करती हैं तो आपको रोजमर्रा की थकान से भी छुटकारा दिलाता है। यह आपके होने वाले शिशु के रंग को भी निखारता है। आप नारियल पानी के अलावा नारियल की खीर या फिर लड्डू भी खा सकती हैं।

बादाम 
अगर आप गर्भावस्था में बादाम का सेवन करती हैं तो इससे बच्चे का रंग तो गोरा होता ही है, साथ ही इससे बच्चे का दिमागी विकास भी होता है। इसमे विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप रोजाना 5 से 6 बादाम पानी में भिगों कर रख दें, फिर उन्हें छिल कर दूध के साथ खाएं।

Post a Comment

और नया पुराने