बीते दिनो हांक कांग में छुट्टियां मनाने के दौरान की बोल्ड तस्वीरों को अभिनेत्री ने शेयर किया था। इन तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद किया। श्रद्धा का यह लुक टीवी के उनके किरदार से 'प्रीता अरोड़ा' के लुक से एकदम उलट था।
अपनी चंद तस्वीरों में पूल के किनारे नजर आईं श्रद्धा के इस अंदाज को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस काफी लाइक्स करते दिखाई दिए। श्रद्धा के सीरीयल कुंडली भाग्य की बात करें तो उनका यह शो लगातार टीआरपी लिस्ट में सभी सीरियल्स को पछाड़ कर टॉप पर काबिज है।
'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे सीरियल में स्वीट और सिंपल सा किरदार निभाने वाली यह टीवी एक्ट्रेस इन दिनों बुलंदियों पर हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहने वाली श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो टावल डांस करती दिख रही थीं। बता दें यह पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी श्रद्धा अपनी हॉटनेस का जलवा अपने फैंस के बीच शेयर कर चुकी हैं।
17 अगस्त 1987 में जन्मी श्रद्धा टीवी के अलावा वो फिल्म ‘पाठशाला’ और ‘निशब्द’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्रद्धा की ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम हैंडल से ली गई हैं। श्रद्धा ने ऐसी हॉट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर के अपनी बोल्डनेस को जाहिर कर दिया है।







एक टिप्पणी भेजें