1. यदि सुबह के समय कहीं मंदिर में भजन, कीर्तन, शंख और घंटी की आवाज़ आपको सुनाई पड़ती है तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है।
2. शंख और घंटी की आवाज़ को भगवान की प्रिय आवाज़ माना जाता है और रोज़ाना इन आवाज़ों को सुनना जीवन को सकारात्मकता की ओर अग्रसर करता है।
3. सुबह के समझ किसी गाय के दर्शन हो जाएं तो भी यह शुभ संकेत माना जाता है।
4. अगर सफेद या गेहूंए रंग की गाय नज़र आती है तो यह और भी ज्यादा शुभ मानी जाती है इससे जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
5. सुबह के समय चिड़िया का दिखाई देना या आवाज़ सुनना बहुत अच्छा माना जाता है यह एक शुभ संकेत है।
6. घर से ऑफ़िस जाते समय हाथी दिखाई देना भी अच्छा माना जाता है और साथ ही अगर कोई पुराना मित्र मिल जाता है तो यह भी एक शुभ संकेत है।
7. सुबह के समय हवन कुंड की अग्नी दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जाता है क्योंकि शास्त्रों में अग्नी को पूजनीय माना जाता है।
8. सुबह के समय उगते हुए सूर्य के दर्शन करना भी शुभ माना जाता है सूर्य देव को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है।
9.अगर सुबह के समय कोई नवविवाहित महिला आपको नज़र आती है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है इससे जीवन में शुभ कार्यों की शुरूआत होती है।

एक टिप्पणी भेजें