रूटीन
शादी के बाद एक महिला की ज़िंदगी में कई बदलाव आते हैं जिसके बाद उसके ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। जिम्मेदारियां के साथ स्ट्रेस भी बढ़ जाता और ऐसे में इसका पूरा असर महिलाओं के मासिक धर्म पर पड़ता है जिसके चलते पीरियड्स आने में देरी हो जाती है।
खराब भोजन
शादी के बाद महिलाएं अपनी खाने पीने की चीजों पर ध्यान नहीं दे पाती है जिससे महिलाओं का मासिक धर्म प्रभावित होता है। इसके अलावा अगर कोई महिला एल्कोहल का अधिक सेवन और स्मोकिंग करती है तो उससे भी मासिक धर्म गड़बड़ हो जाता है।
मोटापा
शादी के बाद कुछ महिलाओं का वजन बढ़ जाता है जो माहवारी में अनियमितता का एक प्रमुख कारण है ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
स्तनपान
एक रिसर्च में ये बताया गया है कि माँ बनने के बाद भी महिलाओं को पीरियड्स में परेशानी आती है। दरअसल बच्चे को जन्म देने के बाद महिला लम्बे समय तक स्तनपान कराती रहती हैं जो मासिक धर्म में देरी का कारण बनता है।

एक टिप्पणी भेजें