दरअसल, फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने इंडस्ट्री में कामयाबी के 20 साल पूरे कर लिए हैं। सब्यासाची बॉलीवुड के फेवरेट फैशन डिज़ाइनर में से एक हैं।
उन्होंने तमाम सेलिब्रिटी के आउटफिट तैयार किए हैं। उन्हीं के डिज़ाइन किए ड्रेसेस में शनिवार देर रात हुई पार्टी में कई स्टार्स पहुंचे। इस खास मौके पर जाह्नवी भी पहुंची।
इस दौरान धड़क गर्ल रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी ने अपने अंदाज़ से इस दौरान सभी को इम्प्रेस किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में जाह्नवी बेहद कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।
ड्रेस के साथ शॉर्ट कर्ली हेयर और मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं। जाह्नवी का न्यू हेयरकट उनपर काफी सूट कर रहा है।
बता दें कि जाह्नवी काफी कम समय में बॉलीवुड की बेहतरीन फैशनिस्ट में शामिल हो गई हैं। उनके स्टाइल स्टेटमेंट के कारण सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। फैंस उनके लुक और अदाओं को देखने के लिए बेताब रहते हैं।






एक टिप्पणी भेजें