ऐसे काम जिन्हे लड़के करना चाहते हैं लेकिन करते वक़्त शर्माते हैं


अक्सर यह कहा जाता है या समझा जाता है कि लड़कियां शर्मीली होती हैं, लेकिन यह बात आज के युग में सरासर गलत साबित हो रही हैं। लड़कियां जितनी स्वतंत्र और खुले मिजाज़ की हैं, लड़के उतने ही शर्मीले होते जा रहे हैं। ऐसे कई काम है, जिन्हे लड़के करना चाहते हैं लेकिन उन्हें करते वक़्त शर्माते हैं। आइये इस खबर के माध्यम से जानते हैं, ऐसे क्या काम हैं जिन्हे हमें लड़कों से पूछने से पहले सोच लेना चाहिए।

समाज में एक ऐसी धारणा बनी हुई है कि खाना बनाने का काम सिर्फ युवतियां ही कर सकती हैं, जबकि ऐसा नहीं है. बहुत से पुरुष ऐसे होते हैं, जिन्हे खाना खाने के साथ-साथ खाना बनाना भी काफी पसंद आता है। ऐसे लोग कई बार अपने पार्टनर को किचन में हेल्प भी करवाते हैं, लेकिन दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने वह इस चीज़ से बचते नज़र आते हैं। उनका मानना यह रहता है कि ऐसा कहने या करने से समाज में उनकी इमेज पर प्रभाव पड़ेगा।

एक बहुत पुरानी कहावत है जिसे युवाओं के साथ जोड़ा जाता है, वो है कि 'मर्द को दर्द नहीं होता' जो बिलकुल गलत है। लड़कों में भी इमोशंस होते हैं और आज के ज़माने में लड़के, लड़कियों से ज्यादा इमोशनल हो चुके। लेकिन अपने इस इमोशनल व्यवहार को लड़के कभी बयान नहीं करते।

Post a Comment

और नया पुराने