ग्लीडेन नाम के इस डेटिंग ऐप का भारत में 5 लाख से अधिक लोग उपयोग करते हैं और इस ऐप ने ‘महिलाएं अडल्टरी यानी व्यभिचार क्यों करती हैं’ शीर्षक से एक सर्वेक्षण करवाया जिसमें खुलासा हुआ कि बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है, जो अपने पतियों को धोखा देती हैं।
ग्लीडेन में मार्केटिंग एक्सपर्ट सोलेन पैलेट ने बताया,‘10 में से 4 महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौज-मस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है।’ 5 लाख भारतीय ग्लीडन यूजर्स में से 20 फीसदी पुरुषों और 13 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की।
ग्लीडन ऐप को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। ग्लीडेन 2017 में भारत में आया और महज 2 साल के अंदर भारत में इसके 30 प्रतिशत सदस्य हैं। इनमें 34 साल से 49 साल के बीच की विवाहित महिलाएं शामिल हैं। ग्लीडेन यूज करने वाली लगभग 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी और शादी से बाहर एक साथी को खोजने से उन्हें अपने जीवन में उत्साह का अहसास हुआ।




एक टिप्पणी भेजें