दिशा पाटनी ने हाल ही में अपनी नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा कैल्विन क्लीन का पिंक क्रॉप टॉप और पिंक स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में दिशा ने बाल कर्ल करवाए हुए हैं जो उनपर काफी सूट कर रहे हैं। दिशा की ये तस्वीरें चंडीगढ़ की हैं। यहां वो कैल्विन क्लीन के स्टोर में पहुंचीं थीं। बता दें कि दिशा कैल्विन क्लीन की ब्रैंड एंबेसडर हैं।
इससे पहले दिशा बिकिनी में अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं और इसके लिए कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में दिशा से ट्रोलर्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो ट्रोलर्स पर ध्यान नहीं देतीं। उन्होंने कहा, 'ऑनलाइन बहुत से निराश लोग हैं जो अपनी जिंदगी से खुश नहीं हैं और वो जिन लोगों को जानते भी नहीं उनके बारे में बुरा कहते हैं।'
उन्होंने कहा कि वो पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देती हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत में नजर आएंगी। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा वो फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी।







एक टिप्पणी भेजें