सादा नमक या सफेद नमक को सी-सॉल्ट कहा जाता है। समुद्री नमक होने की वजह से इसे सी-सॉल्ट कहते हैं। इसके साथ ही इस नमक को वास्तविक रूप देने के लिए कई कैमिकल टेस्ट से गुजारना होता है। वहीं, सेंधा नमक को शुद्धतम नकम माना जाता है क्योंकि सेंधा नमक को पहाड़ी नमक या रॉक साल्ट कहा जाता है। इस वजह से इसे शुद्ध माना जाता है. सेंधा नमक दूसरे नमक की तुलना में कम खारा होता है, इसके साथ ही ये नम आयोडीन से भरपूर होता है।
सेंधा नमक को ज्यादातर व्रत के दौरान ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि ये व्रत में इस्तेमाल होने वाला नमक आपकी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। सेंधा नमक शीतल गुणों से भरपूर होता है। शीतल गुणों की वजह से ये हमारी आंखों के लिए भी अच्छा माना जाता है। सेंधा नमक ब्लड प्रेशर के रोगिय़ों के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, जिंक सहित कई अन्य खनिज पदार्थ शामिल होते हैं।
इसके साथ ही सेंधा नमक पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। रोजाना सेंधा नमक के इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।





एक टिप्पणी भेजें