लेकिन क्या आपने इसके बारे में कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएँगे इससे जुडी कुछ ख़ास बातों को जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे। ज्योतिशास्त्र के अनुसार बताया गया है कि पूजा करते दौरान सर ढंकने से व्यक्ति के मन की एकाग्रता बनी रहती है।
ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति पूजा के समय सर नहीं ढंकते है उनके अंदर क्रोध अधिक रहता है जो उसके सर दर्द और आँखों की कमजोरी बन सकता है। इसलिए माना जाता है कि पूजा के समय हर किसी को अपना सर ढंकना चाहिए। यही वजह है कि प्राचीन समय से कई जगहों पर पुरुष पगड़ी बांधते हैं तो कई स्त्रियाँ अपने सर पर पल्लू लिए रहती हैं।
आपने कई औरतों को देखा होगा कि वह हमेशा अपना सर पर पल्लू लिए रहती है। उनके पूरे समय सर पर पल्लू रखना का मतलब अपने बड़ों को सम्मान देना होता है। वहीं पूजा करते समय सर ढंकने से स्त्री हो या पुरुष दोनों को बहुत लाभ मिलता है। इस दौरान मन तो शांत रहता ही है साथ ही आप पूजा भी एकाग्र से कर पातें है।

एक टिप्पणी भेजें