ब्राजील के नोइवा दो कोरडेएरो कस्बे में 20 से 35 साल की महिलाए आज भी अपने लिए वर की तालाश में जुटी हुई हैं। इस कस्बे में हजारों लड़कियां शादी करने के लिए तरस रहीं हैं।
इस कस्बे में बेहद खूबसूरत लड़कियां रहती हैं, लेकिन यहां की लड़कियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यहां कुवांरे लड़कों की कमी है।
कस्बे में रहने वाली लड़कियां प्यार और शादी का सपना संजोती हैं लेकिन सिर्फ शादी के लिए कस्बा नहीं छोड़ना चाहती। वो चाहती हैं कि दूसरे गांवों के लोग उनके साथ रहें उन्हीं के कस्बे में आकर रहें। साथ ही पहाड़ियों के बीच बसे इस कस्बे में बहुत ही कम शादीशुदा मर्द हैं और जो कुवांरे लड़के हैं वह अभी बहुत छोटी उम्र के हैं।
दरअसल, इस कस्बे में यह समस्या लड़के लड़कियों की जन्मदर में भिन्नता के कारण पैदा हुई है। यहां खेती-किसानी समेत कस्बे में महिलाओं का ही वर्चस्व चलता है। उन्हीं के बनाए नियम कायदे हैं जिन पर पुरुषों को चलना पड़ता है।





एक टिप्पणी भेजें