वित्तीय बाजार के जानकारों के मुताबिक आपको सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) अकाउंट खुलवा कर 500 रूपये प्रतिमाह मंथली निवेश करना होगा। इसके साथ ही प्रत्येक साल आपको अपना निवेश 20 प्रतिशत बढ़ाना होगा, यानि अगर आप साल 2019 में निवेश शुरू कर करते हैं तो एक वर्ष पूरा होने के बाद साल 2020 में 600 रूपये प्रतिमाह (20% अधिक) अपने SIP अकाउंट में जमा करना होगा। इसी तरह आपको लगातार 30 साल तक निवेश करना होगा। अगर आपकी SIP पर वार्षिक 12 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है तो आपका कुल फंड 42.45 लाख रूपये हो जाएगा।
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में 20% इन्वेस्टमेंट बढ़ाने से आपको कंपाउंड-इंट्रेस्ट का लाभ अधिक मिलेगा. इस तरह से आप कम राशि से निवेश शुरू करके भी लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। आपके निवेश पर जो रिटर्न मिलता है वह अगले साल आपके ओरिजनल निवेश में जुड़ कर ज्यादा रिटर्न दिलाता है जिसे कंपाउंडिंग कहते हैं। लेकिन अगर अपने बीच में ही निवेश करना छोड़ दिया तो ये लाभ नहीं मिल पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें