गुजरात ने तैयार की स्ट्राइक स्ट्राइक साड़ी, खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन


भारतीय सेना ने बालाकोट में अटैक करके पुलमावा आतंकी हमले का बदला लिया था। इस अटैक के बाद पूरे देश भर में भारतीय वायुसेना की वाहवाही हो रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग तरह के शब्द ट्रेंड कर रहे हैं। जैसे- How's the Josh?, Jai Hind और  salute the pilots of the IAF लोग इन शब्दों को अपने फेसबुक और व्हाट्सअप पर शेयर भी कर रहे हैं। बहरहाल, इस बीच सोशल मीडिया पर एक और शब्द ट्रेंड कर रहा है और उसका नाम है सर्जिकल स्ट्राइक साड़ी। इस नये फैशन नाम को सुनकर आपको भी भारतीय होने का गर्व महसूस होगा।


दरअसल, सूरत के एक साड़ी व्यापार ने  #Surgicalstrike2 के महज चार घंटे बाद ही एक ऐसी साड़ी तैयार कर दी, जिसके बारे में पता चलते ही खरीदने वालों की लंबी लाइन लग गई। यहीं नहीं इस साड़ी की लगभग 2000 से ज्यादा ऑर्डर भी मिल चुके हैं। 


इस साड़ी को सर्जिकल स्ट्राइक के बीच बनाया गया है। 6 मीटर की साड़ी पर पूरी  सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी बयां की गई है। साड़ी के ऊपर प्रधानमंत्री मोदी जी से लेकर भारतीय जवान, मिराज 2000 (Mirage 2000) और फाइटर  छपे हुए हैं। जिसे देखते ही आपके अंदर जोश आ जाएगा। 


आपको बता दें इस साड़ी का वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिसमें इस साड़ी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।  इस साड़ी को खरीदने का जोश भारतीय में खुलकर नजर आ रहा है। इससे यह मालूम हो रहा है कि भारतीय अपने  देश से बेहद प्यार करते हैं। साड़ी बनाने वाले पर हमारा पूरा देश गर्व कर रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने