शिवसेना ने कहा है कि, 'कल तक भारत एक परमाणु शक्ति था, इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक के प्रधानमंत्रियों ने इसके लिए काफी मेहनत की। मोदी के शासनकाल में हम एक अंतरिक्ष महाशक्ति बन गए। हमारे वैज्ञानिकों ने ये कारनामा कर दिखाया।' सम्पादकीय में कहा गया है कि जब 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेता एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगे हुए हैं, एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों की सफलता बताते हुए 'आनंददायी' खबर सुनाई।
उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली पार्टी ने कहा है कि सरकार द्वारा नवंबर 2016 में नोटबंदी का निर्णय किए जाने के बाद, कल लोगों में इस बात को लेकर बेहद उत्सुकता थी कि पीएम मोदी अपने संबोधन में क्या ऐलान करने वाले हैं। ‘सामना’ के मुताबिक, 'कुछ सोच रहे थे कि भारतीय जवानों ने पुनः पाक पर हमला कर दिया, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को मार कर उसकी लाश गुजरात तट के निकट अरब सागर में डाल दिया गया।'

एक टिप्पणी भेजें