दरअसल, बुधवार को निधि को जुहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई।
इस समय उन्होंने डेनिम जींस के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप के उपर डेनिम जैकेट वियर की हुई थी। निधि ने जैकेट आगे से बांधी हुई थी, जिसमें उनके लुक में थोड़ा टपोरी टच भी आ रहा था।
सामने आई तस्वीरों में निधि काफी हॉट लग रही थी। बता दें कि आखिरी बार निधि को टाइगर श्रॉफ संग फिल्म मुन्ना माइकल में देखा गया था।
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। 41 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने सिर्फ 47.2 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के बाद निधि ने एक तेलुगु फिल्म में भी काम किया था।






एक टिप्पणी भेजें