वॉल्वरहैम्पटन सिटी में रहने वाली 21 साल की क्लो ने महसूस किया कि उनके तिल के आसपास का रंग बदल रहा है। क्लो ने इसे गंभीरता से लिया और सीधे डॉक्टर्स के पास पहुंचकर तिल हटवाने की इच्छा जताई।
डॉक्टर ने तिल की सर्जरी के लिए एक्स-रे किया, तो उन्हें गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई दिए। बारीकी से जांच की तो पता चला कि तिल के नीचे स्किन कैंसर पनप रहा था। हालांकि, डॉक्टर्स ने उन्हें परेशान न होने की सलाह दी, क्योंकि उनका कैंसर फर्स्ट स्टेज पर था, जिसका इलाज संभव था।
क्लो का इलाज पिछले तीन महीनों से चल रहा था। बीती 24 मार्च को डॉक्टर्स ने सर्जरी से तिल हटा दिया और अब वे पूरी तरह से ठीक हैं। क्लो को अब भी कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहना होगा, क्योंकि उनके कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं।




एक टिप्पणी भेजें