-चिप्स में फैट और कैलोरीज की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
-इससे वजन बढ़ने और मोटापा की समस्या हो सकती है।
-28 ग्राम आलू चिप्स एवं 15 से 20 चिप्स में 10 ग्राम फैट और 154 ग्राम कैलोरीज होती है।
-2015 में हुए एक शोध में बताया गया था कि तले हुए आलू चिप्स मोटापे की प्रमुख वजह है।
-पैकेट बंद चिप्स से डाइबीटीज और हृदय से जुड़ी बीमारियां का खतरा रहता है।
-शोधों में यहां तक सामने आया है कि ज्यादा चिप्स खाने से कैंसर तक की बीमारी हो सकती है।
-अगर आपका बच्चा लगातार चिप्स खाता है तो उसमें पौषण की कमी हो सकती है।
-चिप्स में विटामिन और मिनरल बेहद कम मात्रा में होते हैं और शरीर को भरपूर पौषण नहीं मिलता है।
-चिप्स में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
-सोडियम की ज्यादा मात्रा शरीर में जाने से कई बीमारियां हो सकती हैं।
-इनमें उच्च रक्त चाप से लेकर स्ट्रोक और हार्ट एवं किडनी की बीमारी शामिल हैं।
-28 ग्राम आलू चिप्स में 120 मिलीग्राम से लेकर 180 मिलीग्राम सोडियम होता है।
-अमेरिका में 2010 में डाइट गाइडलाइन जारी हुई थी।
-इसमें बताया गया था कि दिनभर में कितनी तादाद में नमक लेना चाहिए।
-इस गाइडलाइन के मुताबिक, दिनभर में 2,300 मिलीग्राम से ज्यादा नमक बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।
-अगर ऐसा किया गया तो उच्च रक्त चाप से लेकर किडनी तक की कई घातक बीमारियां हो सकती हैं।
-पैकेट बंद चिप्स आपके बच्चे के कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ा सकता है।
-चिप्स में इतनी मात्रा में फैट होता है जो शरीर के कोलेस्ट्रोल स्तर को बिगाड़ सकता है।
-ज्यादातर चिप्स डीप फ्राई होते हैं जो कि खतरनाक ट्रांस फैट पैदा करते हैं।
-यह ट्रांस फैट बच्चों के शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।

एक टिप्पणी भेजें