स्मार्टफोन के इस एप्लीकेशन से मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे


मच्छर एक ऐसा प्राणी जो पल भर में आपकी नींद को भगा सकता है, आपके चैन को गुम कर सकता है, आपको मिनटों में ही तस्त्र कर सकती है। हर जगह और हमेशा मॉस्क्यूटो कॉइल या रिपिलैंट ले जाना संभव नहीं होता, तो अब ऐसे में करें तो क्या करें? ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन का सहारा ले सकते हैं। जी हां, अपने फोन से अब आप मच्छर को अपने इर्द-गिर्द आने से रोक सकते हैं। सुनने में भले ही यह बात आपको अविश्वसनीय लगे, लेकिन यह सच है।

मच्छरों को भगाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर बस एक ऐप डाउनलोड करना होगा जिससे आप बिना किसी कॉइल या मच्छर भगाने वाली टिकिया से ही मच्छरों से बच सकते हैं। बता दें, इस ऐप का नाम 'Hertzier' है। जिसे गूगल प्ले से बड़ी ही आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद इसे अपने स्मार्टफोन पर इनस्टॉल करें।

इस ऐप से हाई फ्रीक्वेंसी आवाजें निकालती है जो इन मच्छरों को बिल्कुल भी नहीं पसंद आती है और ये उस आवाज से दूर भागने लगती हैं। इस तरह आप मच्छरों से मिनटों के अंदर ही छुटकारा पा सकते हैं। ये हाई फ्रीक्वेंसी आवाजें इंसान को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाती है। ये केवल मच्छरों पर ही अपना असर दिखाती है। इससे आपको किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होगी।

इन्हीं फीचर्स के चलते 'Hertzier' ऐप को अब तक 10 हजार से भी ज्यादा लोग अपने फोन पर डाउनलोड कर चुके हैं। 'Hertzier' ऐप का साइज 5.1 MB है। इसके लिए फोन में 2.3 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का होना जरूरी है। यानि कि बिना किसी केमिकल के साइड इफेक्ट के, ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आप कहीं भी और कभी भी मच्छरों से बच सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने