अंग्रेजी बोलने वाले इस शख्स की अचानक बदल गई भाषा, मामला जान हर कोई हुआ हैरान


विश्व में भाषाएं कई प्रकार की होती हैं। हर एक भाषा दूसरी भाषा से विपरीत होती है। वहीं अमूमन जो व्यक्ति जिस जगह का रहने वाला होता है वो वहीं की भाषा बोलता है और उसे प्रयोग में भी लाता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सुना है जो पहले कोई और भाषा बोलता हो और फिर किसी अलग ही भाषा का प्रयोग करने लगे? शायद नहीं सुुना होगा। हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले तो अंग्रेजी भाषा बोलता था, लेकिन बाद में वो चीनी भाषा मंडरिन बोलने लगा। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा हुआ क्यों।

ये बात है ऑस्ट्रेलिया की जहां मेलबर्न के रहने वाले बेन मकमोहान नाम के एक व्यक्ति के साथ साल 2013 में एक सड़क दुर्घटना हुई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि व्यक्ति को कोमा में जाना पड़ा। ऐसे में उसके परिजन काफी परेशान थे, लेकिन उनकी परेशानी उस वक्त दोगुनी हो गई जब वो व्यक्ति अंग्रेजी की जगह चीनी भाषा मंडारिन बोलने लगा। ये देखकर हर कोई हैरान था। परिजन से लेकर विशेषज्ञ भी हैरत में थे। दरअसल, दुर्घटना से पहले डेटिंग से जुड़े एक टीवी प्रोग्राम की शूटिंग के लिए बेन चीन गए थे, जिसके लिए उन्होंने चीन की मंडारिन भाषा सीखी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक कार दुर्घटना में बेन घायल हो गए थे, जिसके बाद वो कोमा में चले गए और एक हफ्ते तक उन्हें कोमा में रहना पड़ा। वहीं जब वो कोमा से लौटे तो उनकी भाषा बदल गई थी। वो अंग्रेजी की जगह मंडारिन भाषा बोलने लग गए थे। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक, दुर्घटना होने के कारण बेन के दिमाग की संरचना की बनावट बदल गई थी, जिसके चलते कुछ दिनों के लिए उनकी अंग्रेजी भाषा बोलने की जो क्षमता थी वो खत्म हो गई थी।

Post a Comment

और नया पुराने