आपको बता दे पूनम पांडे का नाम अचानक उस समय सुर्खियों में आया था जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए ऐसा ऐलान किया कि हर ओर उन्हीं के चर्चे होने लगे। बात है साल 2011 की जब भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप खेल रही थी। उस वक्त उन्होंने टीम के जीतने पर न्यूड होने का प्रॉमिस किया था।
लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें इसके लिए इजाजत नहीं दी। जिसके बाद पूनम पांडे ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, हालांकि 2016 में जब टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की तो पूनम ने सेमी न्यूड फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की।
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से धमाल मचाने वाली पूनम पांडे ने मॉडलिंग के अलावा फिल्मों में डेब्यू किया। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'नशा' में काम किया जिसमें वह एक टीचर बनी थीं। अमित सक्सेना निर्देशित इस फिल्म में पूनम पांडे ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई।
साल 2017 में उन्होंने अपनी एक ऐप लॉन्च की थी लेकिन गूगल ने कुछ ही घंटों में इसे रिजेक्ट कर दिया और गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया। इस ऐप का नाम 'पांडेय ऐप' था। गूगल ने भले ही पूनम पांडे का ऐप हटा दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरों और वीडियो से अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं।






एक टिप्पणी भेजें