इस वीडियो में शिल्पा ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। वहीं शमिता रेड बिकिनी में दिख रही हैं। दोनों पूल में काफी मस्ती करती दिख रही हैं। इसके साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- मरमेड बनें और लहरें बनाएं... पूल को हॉट बनाने का यह एक तरीका है। उनका यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा इन दिनों रियालिटी शो 'सुपर डांसर 3' को जज कर रही हैं। इसमें शिल्पा के अलावा फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु और गीता कपूर भी हैं। वहीं शमिता इन दिनों फिल्मों से दूर टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें