एयरटेल ने दो नए धाकड़ प्लान पेश किए हैं, कीमत कम और फायदे ज्यादा


आपको जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल कम्पनी ने दो नए प्लान पेश किए हैं। दोनों प्लान्स की कीमत की बात करे तो इनकी कीमत 998 रूपये व 597 रूपये तय की हैं और इन्हे लेकर बताया जा रहा है कि यह प्लान काॅलिंग वाले यूजर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया हैं। तो आइए जानते है इन प्लान्स के बारे में....

पहले बात करते है एयरटेल के 998 रूपये वाले प्लान की, इस प्लान की वैधता पर नजर डालें तो वैधता 336 दिनों की हैं और इस प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी आपको मिलेंगे। वहीं अगर हम एसमएस की बात करे तो इसमें एक महीने के लिए 300 एसएमएस फ्री में मिलेंगे। साथ ही बता दें कि प्लान में 12 जीबी डाटा भी आपको मिलेगा। फ़िलहाल आप काॅलिंग के लिए ज्यादा इसे बेहतर समझ सकते हैं।

बात करें अब 597 रूपये वाले प्लान की तो इसमें वैधता 168 दिन की हैं और इस नए प्लान के तहत भी हर महीने आपको 300 एसएमएस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस प्लान में आपको 6 जीबी का डाटा भी मिलेगा। साथ ही इन दोनो प्लान के साथ ही आपको एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन भी कम्पनी के और से प्रदान किया जा रहा है। 

Post a Comment

और नया पुराने