अक्सर जब इवनिंग पार्टी होती है तो शराब पीना तो बनता है। इसी से आपकी पार्टी पूरी होती है। लेकिन शराब का ज्यादा सेवन करने से आपको नशा ज्यादा होने लगता है जो सुबह तक नहीं उतरता। लेकिन इसी पार्टी के बाद होने वाले हैंगओवर को आप इन टिप्स से अपना सकते हैं जिन्हें हम बताने जा रहे हैं।
अपनाएं ये घरेलु तरीके:
# सिट्रिक फल: सिट्रिक फल हैंगओवर को कम करने में काफी प्रभावशाली साबित होते हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पेट में होने वाले विषैले तत्वों फाइट करते हैं।
# नारियल पानी: नारियल पानी में शुगर और कार्बोहाइड्रेट काफी कम होते हैं। फैट फ्री होने के साथ ही इसमें मिनरल्स और इलेक्ट्रोलेट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
# डेयरी प्रोडक्ट: शराब पीने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जानी है। जिसके कारण थकावट बना रहती है। ऐसे में लोगों को ज्यादातर दूध पीने या दही खाने पर ज्यादा जोर देना चाहिए।
# केला: शराब का सेवन करने के बाद बॉडी में पोटैशियम की कमी हो जाती है। जिसको केला पूरा करता है। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम एवं कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, जो आपके बॉडी में इसकी कमी को पूरा करते हैं।
# अदरक: अगर आप जल्द से जल्द अपने इस हैंगओवर से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो अदरक का सेवन कर लें। सबसे पहले अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर खा लें और इस समस्या से निजात पाएं।



एक टिप्पणी भेजें