2016 में गेल ने एक कैपेंन शुरु किया था जिसमें लोगों को स्मोग फ्री हवा देने के लिए कोशिश की। ये कैंपेन एक यूट्यूब वीडियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था जिसमें पैक्ट्ड ऐयर मुहैया कराने की बात की गई थी। उस समस ये कैपेंन इस सवाल पर टिका था कि क्या ऐसा हो सकता है क्योंकि ये किसी हकीकत से काफी दूर था इसलिए ये कैपेंन हकीकत ना बन सका। लेकिन अब ये ख्वाब हकीकत बन रहा है। जी हां जल्द ही आपको बोतल में बंद हवा मिलना शुरु हो जाएगी। जल्दी ही कई विदेशी कंपनियों के साथ-साथ देसी कंपनियां भी साफ हवा देने की तैयारी में हैं।
बहरहाल साफ हवा का बाजार पहले ही चीन में तेजी से मशहूर और फैलता जा रहा है। अब भारत में ही तेजी से इसकी जरुरत बढ़ रही है। भारत में दिल्ली जैसे शहरों में बढ़ती प्रदूषित हवा के चक्कर में साफ हवा की डिमांड बढ़ रही है।
कनाडा बेस्ड पहली साफ हवा बेचने वाली कंपनी बनी जिसने कनाडा के पहाड़ों से भारत में साफ हवा बेचने की शुरुआत की। इसके बाद तेजी से कई ब्रांड इस व्यापार में उतरने लगे। सबसे पहले Vitality Air ने 2015 में 3 लीटर और 8 लीटर का कैन 1,450 और 2,800 में बेचा।
लेकिन अब भारतीय कंपनियां विदेशी नहीं बल्कि देसी शुद्ध हवा आपको मुहैया कराएंगी। हिमालय के पहाड़ों की साफ हवा आपको कैन में उपलब्ध होगी और इसके लिए हिमालय कंपनी बाजार में उतर चुकी है। हिमालय कंपनी ने हाल ही में 550 रुपए की 10 लीटर बाजार में उतारी है जिसे आप कम से कम 160 बार इन्हेल कर सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें