लोकसभा चुनाव की तैयारियां में पूरी तरह लग चुकी है मोदी सरकार। जी, हां मोदी सरकार किसानों को देने जा रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात। किसानों को सरकार अब खेती के लिए हर सीजन में चार हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से आर्थिक मदद देने की तैयारी कर रही है। यह पैसा सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में जाएगा। साथ ही सरकार किसानों को एक लाख तक ब्याजमुक्त लोन देने पर भी विचार कर रही है। सरकार के इस फैसले से देश पर करीब 2.30 लाख करोड़ का भार पड़ेगा।
3 बड़े राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद उनकी सरकार ने अपने वादे पर अमल किया और शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी थी। सरकारों के द्वारा किसानों के कर्जमाफी के बाद केंद्र सरकार पर भी दवाब बढ़ गया है।
अपने इस फैसले को अंतिम रूप देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ नीति आयोग में त्वरित बैठकें बुलाई हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है। इस कड़ी में राजस्व, व्यय, रसायन और उर्वरक, फूड समेत नोडल मंत्रालयों के अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से मीटिंग करने को कहा गया है। इस फैसले के ऐलान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी खुद किसान नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बिजनेसटुडे के सूत्रों के मुताबिक, इसका ऐलान इसी हफ्ते किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें