यहाँ कम उम्र की लड़कियों को जल्दी युवा बनाने के लिए किया जा रहा है ये खतरनाक काम


आजकल लड़कियां स्लिम फिट रहना पसंद करती है। लेकिन हम आपको एक ऐसे देश के बारे मे बता रहे हैं जहां कम उम्र की लड़कियों की मोटापा बढ़ाने के लिए उनपर जुल्म-ओ-सितम किया जा रहा है। यहाँ पर लड़कियों को एक दिन में 16,000 तक कैलोरी खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस देश के मर्दों को सिर्फ मोटी लड़कियां पसंद हैं और इसके लिए यहाँ लड़कियों पर अत्याचार किया जा रहा है।

शादी के लिए तैयार कर रहे है लड़कियां:

अफ्रीका के देश मॉरीटेनिया में लड़कियों के साथ हो रहे इस अत्याचार को लेकर यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसकी एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है जिसमें ये बताया गया है कि इस देश में 11 साल की लड़कियों के लिए 2 महीने का खास फीडिंग सीजन होता है। इस सीजन में इन बच्चियों को मोटा करने के लिए उन्हें ऊंट का दूध, पॉरिएज इत्यादि ज्यादा से ज्यादा खिलाया जाता है।


लड़कियां खा रही है ये केमिकल:

लेकिन इस देश में गरीब परिवारों अपनी बेटियों का इतना नहीं खिला पाते हैं और इसके लिए वो लोग अपनी बच्चियों को जानवरों को मोटा करने वाला कैमिकल तक खाने पर मजबूर करते हैं। यहां बच्चियों को नाश्ते में 3000 कैलोरी, लंच में 4000 कैलोरी तथा रात के भोजन में 2000 कैलोरी तक दी जा रही है। सूत्रों की माने तो गरीब घरों की बच्चियॉं को मोटा करने के लिए उन्हें स्टेरॉयड दिया गया था।

Post a Comment

और नया पुराने