फैशन: इस तरह पहनें साड़ी और पाएं स्टाइलिश और क्लासी लुक


अक्सर महिलाएं अपने कपड़ों को लेकर काफी सजग रहती है। साड़ी महिलाओं की पसंदीदा ड्रेस होती है। किसी भी पार्टी या फंक्शन में लड़कियां और महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। आजकल बॉलीवुड हीरोइंस भी साड़ियों में नजर आ रही हैं। आज हम आपको  साड़ी को ग्रेसफुल बनाने के कुछ आईडिया बनाने जा रहे हैं। 

इस तरह पहनें साड़ी:

# अगर आप अपनी साड़ी के साथ वेस्टर्न लुक पाना चाहती हैं तो साड़ी के साथ बेल्ट बांधे। ऐसा करने से आपकी सिंपल सी साड़ी भी स्टाइलिश दिखने लगेगी।


# आप अपनी प्लेन साड़ी के साथ प्रिंटेड फुल स्लीव ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इससे आपको एक खूबसूरत लुक मिलेगा।

# गर्मियों के मौसम में फ्लोरल साड़ी सबसे बेस्ट होती है। यह पहनने में हल्की होती है और आप इसे पहनकर एक स्टाइलिश और क्लासी लुक पा सकती हैं। 


#अगर आप हैवी साड़ी पहनना चाहती हैं तो कांजीवरम साड़ी कैरी करें। आप अपनी साड़ी के साथ आप क्रॉप ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपको साड़ी में ग्लैमरस लुक मिलेगा।

Post a Comment

और नया पुराने