शनिवार को भूलकर भी ना करे ये काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान


शनिदेव को खुश करने के लिए व्यक्ति हर मुमकिन प्रयास करता है लेकिन जाने-अनजाने कई बार कुछ गलतियां हो जाती हैं। जिनके अशुभ परिणाम भोगने पड़ते हैं। तो आज हम आपको बता रहे है की शनिवार को ऐसे क्या काम है जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए। अगर फिर भी आप करते है तो आपको उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान। आपको बता दें कि किन कामों से शनिदेव रुष्‍ट हो जाते हैं। खासकर शनिवार को किए गए ऐसे काम, जो उन्‍हें पसंद नही हैं।


1. इस दिन भूलकर भी कैंची, नमक, फुटवियर, लोहे और उससे बनी कोई भी चीज़ ना खरीदें। शिक्षा से जुड़ी कोई भी सामग्री जैसे किताब, कागज, पेन-पेंसिल, कॉपी और इंक पॉट आदि न खरीदें।

2. शनिवार के दिन सरसो का दान किया जाता है, लेकिन कभी सरसो का तेल या सरसो के दाने नहीं खरीदे जाते। वही तेल की ही तरह काल उड़द की दाल खरीदने से भी शनिदवे नाराज हो जाते हैं। काले रंग के जूते भी इस दिन नहीं खरीदने चाहिए।


3. जब भी शनि मंदिर जाएं, शनिदेव के दर्शन करते वक्त उनकी आंखों को नहीं देखना चाहिए और न ही सामने से सीधा दर्शन करना चाहिए। चरणों का दर्शन करके प्रणाम करें।

4. मांस-मदिरा का सेवन न करें। हेयर कट न करवाएं और न ही शेव, थ्रेडिंग और वैक्सिंग करें। और बैंगन खरीदना हो तो भी शनिवार का दिन टाल देना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने