मौत: ताम्बे के बर्तन में रखी खट्टी वस्तु बन जाती है जहर, ना करें सेवन


अक्सर कई लोग ताम्बे के बर्तन में ही पानी पीते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन ताम्बे में अगर कोई और चीज़ रखी जाये तो ये आपके लिए मौत का कारण भी बन सकती है। जब आप इस पात्र में किसी अन्य खट्टी चीजों का उपयोग करते हैं, तो यह अमृत की जगह जहर के समान काम करने लगता है। अक्सर आपने घर के बड़े बुजुर्गों से ये कहते हुए तो सुना ही होगा कि तांबे के पात्र में दही रखना नुकसानदायक होता है।

इन बातों का रखें ध्यान:

# तांबे के पात्र में जब हम किसी खट्टी चीज या दही को रखते हैं तो इसमें मौजूद पोषक-तत्व तांबे के संपर्क में आते ही कॉपर पॉइजनिंग का कारण बन जाते है, क्योंकि तांबे में कॉपर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 

# इसके अलावा तांबे में और कोई दूसरा तत्व नहीं होता, इसलिए यह जिस किसी चीज के संपर्क में आता है उसी के अनुरूप गुण अपना लेता है।

# यदि आप तांबे के पात्र में पानी के अलावा किसी अन्य चीजों का उपयोग करती हैं, तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

# इनसे होने वाली बीमारियां पीलिया, डायरिया और पेट दर्द है. इसलिए ध्यान रखें कि ताम्बे में पानी के अलावा कोई और खाने के सामान न रखें।

Post a Comment

और नया पुराने