सुपारी खाना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान


भारतीय समाज के हर शुभ काम में सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। सुपारी को माउथ फ्रेशनर की तरह भी खाना पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है सुपारी खाने से हमें नुकसान भी होता है। आजकल हर व्यक्ति सुपारी का सेवन करता है। कभी पान मसालों के साथ या चूने के साथ। इसके निरंतर इस्तेमाल से कैंसर का खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है। आज हम आपको इसके इस्तेमाल से ऐसे कई रोगों होने के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में.... 

1. कई अध्ययनों में पाया गया है कि सुपारी खाने से हार्ट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ये मोटापा भी बढ़ाता है।

2. कई अध्ययनों में कहा गया है कि सुपारी का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। सुपारी में वो सभी तत्व मुख्य रूप से पाए जाते हैं जो कैंसर के लिए उत्तरदायी होते हैं। इससे सबसे अधिक मुंह के कैंसर के होने का खतरा बढ़ जाता है।

3. नियमित रूप से सुपारी खाने से मसूड़ों ढीले पड़ जाते हैं और दांतों का इनेमल भी प्रभावित होता है। समय रहते अगर सुपारी खाना नहीं छोड़ा गया तो दांत हमेशा के लिए लाल और बाद में काले हो जाते हैं।

4. इसमें कई विषाक्त तत्व हो सकते हैं। हो सकता है कि ये शरीर में पहुंचकर दूसरे तत्वों के साथ क्रिया करके कुछ ऐसी गैसों और रासायनिक पदार्थों का स्त्रावण करे जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हों।

5. जो लोग लगातार सुपारी चबाने के आदी हैं उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, चिंता, एकाग्रता, संवेदनशीलता, नींद की कमी की परेशानी होने लगती है। 

Post a Comment

और नया पुराने