कपटी लोगों को
ऐसे लोग जो दूसरों के साथ बुरा करते हैं, किसी भी रूप में दूसरों को हानि पहुंचाते हैं, कष्ट देते हैं, उन्हें नमस्कार कर सम्मान देना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
अंतिम संस्कार के समय
जो किसी के अंतिम संस्कार से आ रहा हो या अंतिम संस्कार के लिए जा रहा हो, उसे अपवित्र माना जाता है। शास्त्रों और धर्मग्रंथों के अनुसार अपवित्र व्यक्ति को कभी नमस्कार नहीं करना चाहिए।
स्नान करते समय
स्नान कर रहे व्यक्ति को कभी भी नमस्कार नहीं करना चाहिए ये हमारे शिष्टाचार के विरुद्ध है। ऐसा करने से स्नान करने वाला व्यक्ति असहज हो सकता है।
काम में लिप्त व्यक्ति
किसी काम में लिप्त व्यक्ति को कभी नमस्कार नहीं करना चाहिए। एक तो ये उस व्यक्ति के काम में खलल डालता है दूसरा उसे टोक लग जाती है, इसके चलते उसका काम सफल नहीं होता।
मानसिक रूप से कपटी
मूर्ख, बुरे आचरण वाले या मानसिक रूप से कपटी लोगों को नमस्कार करना आपके सम्मान को तो ठेस पहुंचाता ही है, साथ ही ऐसा करने से आपका भाग्य भी प्रभावित होता है।

एक टिप्पणी भेजें